Tuesday, October 20th, 2026

चाकूबाजी में भाजपा कार्यकर्ता घायल

रायपुर
राजधानी में चाकूबाजी की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही है, रोजाना ही थानों में एक न एक केस चाकूबाजी की आती ही हैं। ताजा मामला नहरपारा का है जहां पर होटल का संचालन करने वाले भाजपा कार्यकर्ता संदीप जंघेल पर होटल के सामने ठेला लगाने को लेकर हुए विवाद के चलते बाबू जंघेल व उनके तीन साथियों ने मिलकर संदीप के पेट-पीठ सहित जांघ पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। फिलहाल गंज थाना पुलिस चारों युवकों की तलाश में लग गई है।

गंज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जंघेल रोजाना की तरह अपने होटल को खोलकर व्यावसाय कर रहे थे इसी दौरान होटल के सामने ही ठेला लगाकर व्यावसाय कर रहे बाबू जंघेल से विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा गया कि आरोपी बाबू ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर चाकू से संदीप के पेट-पीठ और जांघ पर हमला कर वहां से फरार हो गए। होटल में काम करने वाले कर्मचारियों की मदद से संदीप को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

भाजपा कार्यकर्ता पर चाकू से हमला किए जाने की सूचना मिलते ही भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी कार्यकतार्ओं के साथ अंबेडकर अस्पताल पहुंचे और संदीप का हालचाल जाना। इस दौरान डॉक्टरों ने सुंदरानी को बताया कि फिलहाल संदीप की हालत खतरे से बाहर हैं और उनका जारी है। इस मामले में गंज पुलिस ने बाबू जंघेल और उसके तीन साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

 

Source : Agency

पाठको की राय